Monday, September 21, 2026
HomeUncategorizedडॉ निशंक इंडियन फेडरेशन फ्रांस द्वारा सम्मानित।

डॉ निशंक इंडियन फेडरेशन फ्रांस द्वारा सम्मानित।

*डॉ निशंक इंडियन फेडरेशन फ्रांस द्वारा सम्मानित!

पेरिस 28 जून 2018 (हि. डिस्कवर): विगत दिवस  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के सभापति डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक को उनकी हुए साहित्यिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर पेरिस के इण्डिया हाउस में डॉ निशंक की पुस्तक “विश्व धरोहर गंगा” के अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन किया गया । इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ इण्डिया इन फ्रांस के प्रधान श्री जोगेंद्र सिंह, गोपियों अंतर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजा मुन्नू स्वामी, श्री दीदिए, श्री अरुण गुलाटी उपस्थित थे ।  इस अवसर पर डॉ निशंक ने कहा कि कला, संस्कृति की वैश्विक राजधानी पेरिस में उनकी किताब का विमोचन होना उनके लिए अत्यंत ही गर्व की बात है ।

डॉ निशंक इंडियन फेडरेशन फ्रांस द्वारा सम्मानित।

डॉ निशंक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व आर्थिक फोरम में मौसम परिवर्तन को सबसे बड़ी चुनौती के रूप में इंगित किया ।
हिमालय सौ करोड़ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से जीवन प्रदान करता है इसीलिए प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा आवश्यक है ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES