Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडगाड़ी को पास न देने से गुस्साए व्यक्ति ने की फायरिंग, मॉर्निंग...

गाड़ी को पास न देने से गुस्साए व्यक्ति ने की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली, मौत

(अर्जुन सिंह भण्डारी)

देहरादून-: आज तड़के सुबह राजपुर रोड अंतर्गत मालसी रोड में दो गाड़ियों में रोड रेज के चलते मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अपने से आगे चल रही फार्च्यून कार से पास मांग रहे स्कार्पियो एन सवार व्यक्तियों द्वारा फार्च्यून द्वारा पास न देने से गुस्साए पिछली गाड़ी सवार एक व्यक्ति द्वारा आगे चल रही गाड़ी के टायरो पर फायर कर दिया, फायरिंग की उस घटना में एक गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को लग गयी। घटना के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है।

आज सोमवार सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर कंट्रोल को जोहडी गांव क्षेत्र मे फायरिंग होने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल,एसपी सिटी प्रमोद कुमार व थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुँची। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो एन कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो एन में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। किन्तु फायर मिस होकर सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। जिस तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उस व्यक्ति की ईलाज के दौरान मृत्यु जो गयी।

उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

कप्तान प्रमेन्द्र द्वार द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई। एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्तो की धरपकड को संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।
#UttarakhandPolice
#uttarakhand
#DoonPolice
#dehradun

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES