Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडबदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष समाप्त

बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष समाप्त

श्री बदरीनाथ धाम। पितृ पक्ष की समाप्ति के दिन पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर बदरीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तर्पण एवं पिंड दान किया। 29 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष आज शनिवार को समाप्त हो गया।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस दौरान पितृ पक्ष में आज  बदरीनाथ मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। शुक्रवार तक यह संख्या 192999 ( एक लाख बयानबे हजार) थी। इस दौरान लगभग चालीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पिंडदान-तर्पण किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES