Monday, February 23, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम धामी को मंत्रियों,विधायकों व अधिकारियों ने दी जन्मदिवस की बधाई

सीएम धामी को मंत्रियों,विधायकों व अधिकारियों ने दी जन्मदिवस की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामना देने वाले सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES