Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडसोडा सिरौली के निकट सिरवाल गढ़ में अज्ञात महिला का शव मिलने...

सोडा सिरौली के निकट सिरवाल गढ़ में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सिरौली के निकट सिरवाल गढ़ में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। और उसके सर पर चोट के निशान भी है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी है।

मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक दृष्टता में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल, शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मामले में आसपास पूछताछ कर रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES