Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में लगातार तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से चारधाम...

उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से ज्यादा मार्ग बूरी तरह प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलाधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग टिहरी के नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में बाधित है। वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए ज्यादातर जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर जिले में तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES