देहरादून (हि. डिस्कवर)
उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखंड बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ द्वारा बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
21 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक प्रथम जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का योजना एलएनसीटी भोपाल मध्य प्रदेश में किया गया इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड बालक वर्ग टीम ने प्रतिभा किया प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और दवितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर नेशनल बेसबॉल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक नकोदर पंजाब में हुआ जिसमें उत्तराखंड पुरुष वर्ग की टीम ने तृतीया स्थान तथा महिला सॉफ्टबॉल की टीम ने दवितीय स्थान प्राप्त किया।
दवितीय जूनियर नेशनल बेसबॉल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 2 जून से 5 जून 2023 एलएनसीटी भोपाल मध्य प्रदेश में हुआ इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के बालक वर्ग प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया । 4) फेडरेशन कप का आयोजन 4 अगस्त 6 अगस्त 2023 तक एलएलसीटी भोपाल में किया गया जिसमें उत्तराखंड पुरुष टीम ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता में दवितीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान समाजसेवी व कांग्रेसी नेता कवींद्र इष्टवाल व संघ के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानपत्र भेंट किए गए। उत्तराखंड की ममता नेगी राष्ट्रीय अपायर को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया फेडरेशन कप में भारतीय टीम का चयन किया गया उत्तराखंड के सात खिलाड़ियों का चयन भारतीय बेसबॉल शिविर के लिए हुआ है 1 रघु दास 2. तुषार 3. चंदन शर्मा 4. सोनू धीमान 5प्रिंस पाल 6. दक्ष काला 7 मयंक कटारिया चयनित सभी खिलाड़ी 21 अगस्त 2023 को भारतीय बेसबॉल शिविर के लिए रोहतक हरियाणा जाएंगे और 5 सितंबर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 तक मेक्सिको में होने वाली विटर इंटरनेशनल लीग में प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में स्पोर्टस कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई, पलायन एक चिंतन के रतन सिंह असवाल, समाजसेवी कविंद्र इस्टवाल, कोथिंग फाउंडेशन मुंबई के केशर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीपीएस राणा, सचिव प्रीतम सिंह तोमर, सह सचिव नवजीत सिंह राणाकेशव कांत गैरोला, गौरव गुलेरी आदि उपस्थित थे।


