Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी,...

प्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

देहरादून। प्रदेश के तीन जिलों में आज (रविवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में भी कई दौर की हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को प्रदेशभर में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 22 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेशभर के तेज बारिश के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश हो सकती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES