Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedलेह में हुआ बड़ा हादसा, सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने...

लेह में हुआ बड़ा हादसा, सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 9 जवान शहीद

लद्दाख। लेह जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में नौ सैनिक शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कियारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया।

वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES