Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedसनकी आशिक की हैवानियत- 12 साल की बच्ची को 10 बार चाकू...

सनकी आशिक की हैवानियत- 12 साल की बच्ची को 10 बार चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

मुंबई। मुंबई से सटे कल्याण इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने 12 साल की बच्ची की उसके मां के सामने चाकू गोदकर हत्या कर दी। लडक़ी की ओर से बार-बार युवक द्वारा भेजे जा रहे प्रेम प्रस्ताव का विरोध किया गया। इसके बाद भी युवक पीछे नहीं हटा। जब मृतका नहीं मानीं तो धारदार चाकू से गोदकर मां के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी युवक को मौके से ही पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 10 बार मृतका पर चाकू से वार किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES