Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, आगामी दो दिनों में...

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, आगामी दो दिनों में राहत के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, शनिवार को कुछ जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगले दो दिन बारिश से थोड़ी राहत के आसार हैं। अगले सप्ताह के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 22 अगस्त के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के देहरादून और बागेश्वर जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। दून में 1608.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 56 फीसदी अधिक है। बागेश्वर जिले में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अब तक 1561.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। हरिद्वार में सामान्य से 80 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड की गई। अब तक जिले में 1236 मिमी बारिश हो चुकी है।
टिहरी में सामान्य 41 प्रतिशत अधिक 943 मिमी, चमोली में 64 प्रतिशत अधिक 862.1 मिमी बारिश हो चुकी है, लेकिन पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा में सामान्य कम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। अलबत्ता ऊधमसिंह नगर जिले में सामान्य 33 प्रतिशत अधिक यानी 1051.8 मिमी बारिश हो चुकी है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES