देहरादून। मम्मी-पापा मुझे माफ करदो….मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। ये सब बातें एक कागज पर लिखकर 19 साल की युवती फांसी पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। अभी तक घर की जिम्मेदारियों से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।
