Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedतेलुगु फिल्म से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है गदर 2...

तेलुगु फिल्म से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है गदर 2 की सिमरत कौर, ऐसे मिली सनी देओल की फिल्म

गदर 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की कतार लगी है। गदर के प्रशंसक पर्दे पर तारा सिंह, सकीना और जीते को फिर से देखने का इंतजार कर रहे थे। इस बार फिल्म में एक नया किरदार जुड़ गया है, मुस्कान। मुस्कान का किरदार अभिनेत्री सिमरत कौर ने निभाया है। फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है।

सिमरत मूल रूप से पंजाबी हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1997 को मुंबई में हुआ था।भले ही गदर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, लेकिन बड़े पर्दे पर उन्होंने तेलुगु फिल्म के जरिए 2017 में ही दस्तक दे दी थी। प्रोमाथो मी से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ अन्य फिल्मों में भी नजर आईं।वह मीका सिंह के रोमांटिक गाने तेरे बिन जिंदगी में भी नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने साउथ की फिल्मों से होते हुए बॉलीवुड में कदम रखने पर बात की। उन्होंने कहा, इन चीजों की योजना नहीं होती। मैंने एक साथ दोनों जगह ऑडिशन दिया था। वहां पहले चयन हो गया, तो वहां काम करना शुरू कर दिया।उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत सारे ऑडिशन दिए थे, लेकिन अब इतनी बड़ी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं, तो इतने ऑडिशन देने का कोई गम नहीं है।

गदर 2 के लिए करीब 600 लड़कियों में से सिमरत को चुना गया था। उन्होंने इसके लिए 7-8 ऑडिशन दिए थे। साथ ही उनके कई लुक टेस्ट भी हुए थे। करीब 2 महीने के प्रकिया के बाद मुस्कान के लिए उनका नाम तय किया गया था।सिमरत का चयन तब हुआ था जब फिल्म की शूटिंग पालमपुर में हो रही थी। वहां भी उनके साथ ऑडिशन में 6 लड़कियां आई थीं।

भले ही फिल्म में मुस्कान का स्क्रीन स्पेस कम था, लेकिन फिल्म की कहानी में उनकी अहम भूमिका था। अपने छोटे किरदार में ही उन्होंने लोगों को आकर्षित किया है।फिल्म में वह एक चुलबुली पाकिस्तानी लडक़ी के किरदार में हैं, जो तारा सिंह के बेटे जीते की प्रेमिका बन जाती है। वह अपने अब्बू की लाडली और राजेश खन्ना की फैन है। हिंदी फिल्मों की शौकीन मुस्कान की अदाएं भी हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियों की तरह हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES