Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडप्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना, देहरादून के...

प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना, देहरादून के सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड में राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES