Tuesday, February 24, 2026
Homeफीचर लेखपवार के रास्ते पर सोनिया

पवार के रास्ते पर सोनिया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी क्या एनसीपी के दिग्गज नेता शरद पवार के रास्ते चलेंगी? शरद पवार लंबे समय तक बारामती लोकसभा सीट से चुनाव जीतते रहे थे। लेकिन जब उनकी सेहत बिगड़ी तो उन्होंने लोकसभा सीट अपनी बेटी के लिए छोड़ दी और खुद राज्यसभा में चले गए। अब वे राज्यसभा सांसद हैं और उनकी बेटी सुप्रिया सुले बारामती का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसी तरह से कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी अपने परिवार की पारंपरिक लोकसभा सीट रायबरेली छोड़ देंगी और राज्यसभा में जाएंगी। गौरतलब है कि उनकी भी सेहत अच्छी नहीं है और लंबे समय से वे अपने चुनाव क्षेत्र में नहीं गई हैं। पहले उनके क्षेत्र का काम प्रियंका गांधी वाड्रा देखती थीं लेकिन जब से वे राष्ट्रीय राजनीति में महासचिव बन कर सक्रिय हुई हैं तब से अमेठी और रायबरेली पर कम ध्यान दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि जैसे शरद पवार ने बारामती सीट सुप्रिया सुले के लिए छोड़ी थी वैसे ही सोनिया गांधी रायबरेली सीट प्रियंका के लिए छोड़ेंगी। उनकी जगह अगला लोकसभा चुनाव प्रियका गांधी वाड्रा लड़ सकती हैं। प्रियंका के चुनाव लडऩे का असर कुछ और सीटों पर पड़ेगा। हालांकि पार्टी का एक खेमा चाहता है कि उनको चुनाव नहीं लडऩा चाहिए क्योंकि उनको पूरे देश में प्रचार करना है। बहरहाल, वह फैसला कांग्रेसको करना है। इस बीच यह खबर है कि सोनिया गांधी कर्नाटक से राज्यसभा में जा सकती हैं। अगले साल होने वाले दोवार्षिक चुनावों में अगर सोनिया कर्नाटक से राज्यसभा में जाती हैं और राहुल गांधी केरल से चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस इन दोनों राज्यों में बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकती है। वैसे भी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES