Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में जमकर बवाल, दो गुटों के हंगामे को...

उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में जमकर बवाल, दो गुटों के हंगामे को शांत कराने पहुंची पुलिस फोर्स

देहरादून। उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में सोमवार को जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी है।

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था।
खबर मिलते ही यह गुट भी मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स  पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES