Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडधर्म विशेष को अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित कर रही थी...

धर्म विशेष को अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित कर रही थी शिक्षिका, पैसे देने का दिया लालच

सेलाकुई। ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में एक शिक्षिका बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही थी, उन्हें लालच देती। सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मामले में तीन महिलाओं ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राइवेट स्कूल में धर्मांतरण के लिए बच्चों का ब्रेनवॉश करने के आरोप में तीन महिलाओं ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी शीला जाना, आराधना कश्यप और रीना ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।

आरोप है कि वह उनके बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म विशेष को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही पैसे देने का लालच भी देती है। शिक्षिका ने उनके बच्चों को धर्म विशेष से जुड़ीं किताबें भी दी हैं। मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस मामले को लेकर महिलाओं ने शिक्षिका के घर जाकर जमकर हंगामा काटा था। पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाकर शांत कराया था।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES