Friday, April 17, 2026
Homeउत्तराखंडफुटकर में अब टमाटर को 110 रुपये से अधिक बेचा तो होगी...

फुटकर में अब टमाटर को 110 रुपये से अधिक बेचा तो होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून।  फुटकर में अब कोई भी व्यापारी टमाटर को 100 से 110 रुपये से अधिक नहीं बेच पाएगा। टमाटर की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया हैं। अगर कोई व्यापारी इससे अधिक दाम पर टमाटर बेचता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में टमाटर मूल्य नियंत्रण अनुश्रवण टीम का गठन किया है। शनिवार को जिला प्रशासन ने बैठक कर लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश जारी किए हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES