Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedखुदरा महंगाई दर मई में गिर कर 4.25 फीसदी हुई, इन चीजों...

खुदरा महंगाई दर मई में गिर कर 4.25 फीसदी हुई, इन चीजों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली। भारत की खुदरा महंगाई दर जिसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) से मापा जाता है, मई के महीने में गिरकर 4.25 प्रतिशत हो गई। इसका मुख्य कारण खाद्य कीमतों में गिरावट है। अप्रैल के महीने में यह 4.70 फीसदी थी। खाद्य मुद्रास्फीति भी अप्रैल महीने के 3.84 प्रतिशत से घटकर मई में 2.91 प्रतिशत पर आ गई।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति 7.04 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी, जबकि इस अवधि के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति 7.97 प्रतिशत थी। यह लगातार तीसरा महीना है जब सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति आरबीआई के टारगेट से नीचे रही है, जो 2 प्रतिशत से 6 प्रतिशत के बीच है। अप्रैल की तुलना में मई में अनाज, तेल और वसा, फल, पेय पदार्थों के साथ-साथ कपड़े और जूते की कीमतों में गिरावट आई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES