Monday, June 9, 2025
Homeउत्तराखंड"दीदी" के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन की प्रथम महिला...

“दीदी” के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन की प्रथम महिला नेत्री श्रीमति सुशीला बलूनी का निधन।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं। उन्होंने देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि अलग उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

सुशीला बलूनी जी का जन्म मूल रूप से बडकोट के चक्र गांव में जिला उत्तरकाशी में था। वह मायके से डोभाल थी। उनका विवाह स्व० नन्दा दत्त बलूनी से जिला पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम वरगड़ी में हुआ था। उन्होंने बर्षों वकालत भी की व वह लम्बे समय तक देहरादून बार एसोसिएशन की सदस्य भी रही।

श्रीमति सुशीला बलूनी जनता दल में रहते हुए 1979 में देहरादून नगर पालिका की नामित सभासद भी रही। उसके उपरान्त वह उक्रांद में शामिल हो गई। पृथक उत्तराखण्ड राज्य की मांग के लिए आंदोलन की लड़ाई में कचहरी प्रागण में धरने पर बैठने वाली पहली महिला थी। उनके साथ रामपाल और गोविन्द राम ध्यानी थे।

वह संयुक्त संघर्ष समिति की महिला अध्यक्ष के रूप में लगातार संघर्ष रत रही। राज्य आंदोलन के दौरान वह पूरे प्रदेश के भ्रमण व लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्षरत रही। वह शराब बंदी से लेकर महिलाओं के उत्थान से लेकर राज्य आंदोलन के लिए जेल भरो , रेल रोको , धरना प्रदर्शन आदि में मुख्य भूमिका निभाई।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES