Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडनई पहल से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, बद्रीनाथ हाईवे पर पहली बार...

नई पहल से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, बद्रीनाथ हाईवे पर पहली बार बीआरओ ने खोला कैफे

जोशीमठ। बद्रीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में बीआरओ ने देश का पहला कैफे खोला है। यहां तीर्थयात्रियों के खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली कैफे का उद्घाटन किया। बीआरओ की ओर से पांडुकेश्वर में खोला गया कैफे संगठन का पहला कैफे है। इसमें बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। बीआरओ की इस नई पहल से तीर्थयात्रा पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

रविवार को पांडुकेश्वर के मुख्य बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ का यह देश में पहला कैफे है। देश में जहां भी बीआरओ की सड़कें हैं उसके किनारे 75 जगहों पर कैफे खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत बदरीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है। इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बीआरओ की मेजर आइना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES