Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडकल होगी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा, 49 केंद्रों...

कल होगी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा, 49 केंद्रों पर की जाएगी आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को प्रदेश में 49 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए देहरादून में सर्वाधिक 16 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग के मद्देनजर परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में चार, चंपावत में तीन, श्रीनगर पौड़ी में तीन, देहरादून में 16, नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर में छह और हरिद्वार में दस केंद्र बनाए गए हैं।

जिले का नाम   परीक्षा केंद्र   अभ्यर्थियों की संख्या

अल्मोड़ा               04              1125
चंपावत                 03              801
श्रीनगर, पौड़ी           03            946
देहरादून              16              7778
नैनीताल               07              3378
ऊधमसिंहनगर     06               2339
हरिद्वार               10               4320
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES