Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेश के फलक पर एक और उत्तराखंडी सितारा, स्पीकर ओम बिरला के...

देश के फलक पर एक और उत्तराखंडी सितारा, स्पीकर ओम बिरला के एपीएस बने आईआरएस आदित्य ममगाईं

– चमोली निवासी हैं आदित्य, दून के डीआरडीओ में भी थे तैनात

देहरादून। 2015 बैच के आईआरएस (कस्टम) आदित्य कुमार ममगाईं को कल स्पीकर ओम बिरला का अतिरिक्त निजी सचिव तैनात किया गया है। आदित्य मूल रूप से चमोली जिले के सरकंड गांव से हैं। कानपुर क्षेत्र में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। इस दौरान उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया और इसके लिए उन्हें चीफ कमिश्नर्स एप्रीसिएशन अवार्ड दिया गया। इसके बाद आदित्य को दिल्ली में डीआरआई यानी रेवन्यू इंटेलीजेंस निदेशालय में डिप्टी डायेरक्टर की जिम्मेदारी मिली।

डीआरआई कस्टम चोरी के केस पकड़ने का काम करती है। इस दौरान आदित्य ने सोना, नकदी और मादक द्रव्यों की तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने का काम किया। उन्होंने दो दर्जन से भी अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया। आईआरएस बनने से पहले आदित्य देहरादून के डीआरडीओ स्थित आईआरडीई में वैज्ञानिक के पद पर काम कर रहे थे। आदित्य को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES