Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedबीपीएल को 3 फ्री सिलेंडर, यूसीसी बनाने का वादा… कर्नाटक पर फतह...

बीपीएल को 3 फ्री सिलेंडर, यूसीसी बनाने का वादा… कर्नाटक पर फतह हासिल करने के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र

बेंगलुरु। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे भी किये जा रहे हैं।

इसी बीच कर्नाटक में सत्ता वापसी की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया जिससे समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। ‘प्रजा ध्वनि’ के नाम से जारी अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने हर बीपीएल परिवार को हर दिन आधा किलो नंदिनी दूध और साल 3 बार फ्री सिलेंडर देने का वादा किया है। बता दें इस अवसर पर नड्डा के साथ सीएम बसवराज बोम्मई समेत कई नेता मौजूद रहे।

पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में दस लाख बेघरों को मकान देने का भी वादा किया है। वहीं सरकारी स्कलों को विश्व स्तरीय मानदंडों के अनुसार अपग्रेड करने का संकल्प लिया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES