Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडचंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, कार पलटने से पांच लोग गंभीर...

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, कार पलटने से पांच लोग गंभीर रुप से हुए घायल

ऋषिकेश। चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के समीप सुबह एक हादसा हो गया। एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के  बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया। नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अहतर ने बताया कि दुर्घटना में अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा , रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा निवासी घायल हुए हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES