Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडधामी मंत्रिमंडल की बैठक में 21 बिंदुओं पर लिए गए है फैसले,...

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 21 बिंदुओं पर लिए गए है फैसले, जानिए किन- किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में खाद्य, शहरी विकास, वित्त, राजस्व, शिक्षा से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव एसएस संधू ने जानकारी देते हुए बताया कैबिनेट बैठक में 21 बिन्दुओं पर फैसले लिए गए।

कैबिनेट के फैसले

सैनिक कल्याण विभाग के तहत उपनल कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता, अभी तक 3 महीने में भत्ता मिलता था।

होम स्टे पर शहरी क्षेत्रों में सब्सिडी नहीं मिलेगी, अब केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही सब्सिडी मिलेगी।

जिला विकास प्राधिकरण को लेकर कैबिनेट का बड़ा निर्णय, 2021 में इस प्राधिकरण को वापस लेने का सरकार ने लिया था निर्णय, लेकिन अब नए डेस्टिनेशन पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर सरकार हुई सख्त, स्टेट हाईवे के अंतर्गत आने वाली ऐसी जगह पर किसी भी निर्माण काम के लिए नक्शा पास कराना होगा जरूरी, पहाड़ी क्षेत्रों में 50 मीटर, मैदान में 100 मीटर रहेगा मानक

वित्त विभाग के तहत बिल लाओ और इनाम पाओ योजना को एक साल बढ़ाया गया

पंचायती राज विभाग के तहत जिला योजना समिति के तहत सदस्यों की मौजूदगी के नियम में बदलाव,बैठक आयोजित करने को लेकर बदलाव

603 प्राथमिक 76 उच्च प्राथमिक स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में किया गया चयनित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे चयनित विद्यालय

सिंचाई विभाग के तहत ढांचे में शोध अधिकारी के पदों को किया गया संशोधित, 24 पद किये गए संशोधित

नियोजन विभाग के तहत अस्थापना विकास बोर्ड के गठन को मंजूरी

हॉर्टिकल्चर के तहत 17 हजार से ज्यादा पॉलीहाउस किए गए स्वीकृत, 80% सब्सिडी के तहत लगाए जाएंगे पॉलीहाउस

स्वरोजगार को बढ़ावा देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

आबकारी विभाग के तहत पॉलसी के तहत वित्त विभाग के तहत 12 प्रतिशत वैट किया गया स्वीकृति

वित्त विभाग के तहत ई सटापिंग की सुविधा बैंक में हो सकेगी

विघुत विभाग के 4 को सरेंडर किया है,सहायक लेखाकार के पद जोड़े जाएंगे

लोक सेवा आयोग 30 अस्थायी पद स्वीकृति दी गयी, संविदा के आधार पर होगी भर्ती

शहरी विकास विभाग के तहत सिरोली ग्रामपंचायत को को निकाय से वापस लिया गया

ऋषिकेश से नीलंकठ तक रोपवे के प्रस्ताव को मंजूरी

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES