Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedअतीक- अशरफ हत्याकांड के बाद गृह मंत्रालय का अहम फैसला, पत्रकारों के...

अतीक- अशरफ हत्याकांड के बाद गृह मंत्रालय का अहम फैसला, पत्रकारों के लिए बनाई जाएगी एसओपी

नई दिल्ली। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए तीन लोगों द्वारा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या किए जाने के बाद अब गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।

गृह मंत्रालय के फैसले के मुताबिक, पत्रकारों के लिए एसओपी बनाए जाएंगे। पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, एक दिन पहले यानी शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तीन हमलावर पत्रकार के भेष में आए थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES