Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडमित्र के विदेश मंत्री बनने पर महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए...

मित्र के विदेश मंत्री बनने पर महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दी बधाई

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाली कांग्रेस के नेता और अपने मित्र नारायण प्रसाद सऊद के नेपाल के नये विदेश मंत्री बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाली कांग्रेस के नेता और अपने परम मित्र नारायण प्रसाद सऊद के नेपाल के नये विदेश मंत्री बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट अध्यक्ष माधव कुमार के इस कदम को स्वागत योग्य बताते कहा कि नारायण प्रसाद सऊद के विदेश मंत्री बनने से भारत-नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES