Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedट्विटर यूजर्स को तोहफा, अब 10000 अक्षरों में ट्वीट कर सकेंगे लोग

ट्विटर यूजर्स को तोहफा, अब 10000 अक्षरों में ट्वीट कर सकेंगे लोग

नई दिल्ली। एलन मस्क लगातार ट्विटर को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ट्विटर के कंटेंट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया गया है। नए बदलाव के बाद अब ट्विटर यूजर्स 280 नहीं बल्कि 10,000 अक्षरों में ट्वीट कर सकेंगे। इसके अलावा ट्विटर पर टेक्स्ट फॉर्मेटिंग की सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी। हालांकि ये सर्विस सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगी जो ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब कर चुके हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्विटर पर करैक्टर लिमिट के बढऩे से अब लोग अपनी भावनाओं को बेहतर और स्पष्ट तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। वहीं अब लंबे ट्वीट करने पर लोगों को करैक्टर लिमिट खत्म होने की चिंता भी नहीं होगी।
ट्विटर ने इस अपडेट के बारे में बताते हुए कहा कि हम ट्विटर पर लिखने और पढऩे के अनुभव में सुधार कर रहे हैं! आज से ट्विटर अब बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के साथ 10,000 अक्षरों तक के ट्वीट्स का समर्थन करता है। नई सुविधाओं का उपयोग करने के लिए ट्विटर ब्लू को साइन अप करना होगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES