Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंड24 घंटे में आठ स्थानों पर जंगल में आग लगने की नई...

24 घंटे में आठ स्थानों पर जंगल में आग लगने की नई घटनाएं की गई दर्ज, 8.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र हुआ प्रभावित

देहरादून। प्रदेश में आठ स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गढ़वाल में दो और कुमाऊं क्षेत्र में छह स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं।

इनमें करीब 8.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 16 हजार 399 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है। प्रदेश में जंगल की आग में अब तक दो लोगों के मारे जाने और एक व्यक्ति के झुलस कर घायल होने की घटना दर्ज की गई है।

इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 155 घटनाओं में 221 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जबकि सात लाख 14 हजार 870 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के बाद वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES