Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित किए गए भोजन...

केदारनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित किए गए भोजन के दाम, जानिए कितने रुपए का करना पड़ेगा भुगतान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी है।

इस बार बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 200 रुपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रुपये भुगतान करने होंगे। जीएमवीएन द्वारा नंदी और स्वर्गारोहिणी कॉम्पलेक्स के साथ ही ध्यान गुफा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल भी परोसी जाएगी।

इसके साथ ही चाय, कॉफी, दूध भी मिलेगा। इसके अलावा तंदूरी रोटी, सूजी, मूंग के हलवे के साथ ही झंगोरे की खीर भी होगी। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर धाम व पड़ावों पर स्टॉफ की तैनाती कर दी जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES