Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडविषुपति का पर्व मनाने नेपाल लौट रहे 6 नागरिकों की जीप दुर्घटना...

विषुपति का पर्व मनाने नेपाल लौट रहे 6 नागरिकों की जीप दुर्घटना में हुई मौत

पिथौरागढ़। झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी। जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई।

ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES