Tuesday, August 4, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ी जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, दिल्ली से शादी में शामिल होने...

पौड़ी जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, दिल्ली से शादी में शामिल होने आए दो युवक जंगल की आग में झुलसे, मौके पर हुई मौत

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से पौड़ी शादी में शामिल होने आए दो युवक जंगल की आग में झुलस गए। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान सेडियागाड़ सुमन देवी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नौडियाल ने बताया कि घटना पौड़ी जिले के पोखरा ब्लॉक में सोमवार शाम की है। दोनों युवक कुलदीप कुमार(26) पुत्र दीनदयाल नौटियाल और विकास रावत (23) पुत्र महिपाल सिंह  दिल्ली से गांव घूमने के लिए और शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

इस दौरान जंगल में आग लग गई। युवक भी आग बुझाने में जुट गए और झुलस गए। वहीं, कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बता दें कि यह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पैतृक गांव है। मृतक विकास सतपाल महाराज का परिचित बताया जा रहा है। दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही गांव आए थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES