Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन- चार दिनों में पारा कर...

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन- चार दिनों में पारा कर सकता है परेशान, गर्मी झेलने को रहे तैयार

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज कहां कैसा है मौसम 

देहरादून में धूप खिली।

विकासनगर में मौसम साफ, धूप खिली।

पिथौरागढ़ में खिली धूप।

बागेश्वर में मौसम साफ।

रामनगर में धूप खिली।

बाजपुर में धूप खिली।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES