Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedविकासनगर में अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन आरोपियों...

विकासनगर में अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 पीड़िताओं को किया बरामद

देहरादून। जिले के विकासनगर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीओ स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने होरावाला के एक रिसॉर्ट में छापा मारा। जिसमें अनैतिक देह व्यापार होता पाया गया।

पुलिस ने 15 पीड़िताओं को बरामद किया है। तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई अभी जारी है। सभी पीड़िता हरियाणा की बताई जा रही हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES