Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorized61 हजार के पार पहुंचा सोना, तो 75 हजार के ऊपर चढ़ा...

61 हजार के पार पहुंचा सोना, तो 75 हजार के ऊपर चढ़ा चांदी

नई दिल्ली। सोने—चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी के वायदा भाव बढक़र 75 हजार रुपये पार कर गए हैं। सोने के वायदा भी सर्वोच्च स्तर को छू चुके हैं। बुधवार को भी सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बुधवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 74,950 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 74,618 रुपये किलो था। इस तरह आज चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 338 रुपये की तेजी के साथ खुला। रिपोर्ट के अनुसार इस समय इसने 75,175 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया। चांदी का यह भाव 32 महीने का उच्च स्तर है। इस समय 438 रुपये की तेजी के साथ 75,056 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था। बुधवार को एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 70 रुपये तेजी के साथ 61,024 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय इसने दिन का 61,100 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया और यह 145 रुपये की तेजी के साथ 61,099 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES