Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडसनकी दामाद ने की मां समान सास को जान से मारने की...

सनकी दामाद ने की मां समान सास को जान से मारने की कोशिश, हरकत सुन परिवार समेत आसपास के लोग हुए हैरान, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। सनकी दामाद की हरकत ने परिवार सहित आसपास के लोगों को भी हिला कर रख दिया। दामाद सास को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया। दामाद ने सास के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे लोहे की रॉड से पीटा और गले में रस्सी डालकर दम घोंटने का प्रयास किया। सास किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागी। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 9 निवासी प्रभुनाथ में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका दामाद ओमप्रकाश पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 2 में रहता है। बताया कि दोपहर में दामाद उनकी दुकान पर आया। उसने बताया कि उनकी बेटी (आरोपी की पत्नी) जीने से नीचे गिर गई है, उसको अस्पताल लेकर जाना है। प्रभुदयाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मुन्नी देवी को दामाद के साथ भेजा और स्वयं दुकान बंद करने लगे। बताया कि रास्ते में उनकी पत्नी बदहवास और खून से लथपथ मिली। पत्नी ने बताया कि दामाद उन्हें झूठ बोलकर अपने घर ले गया।

सास ने कहा कि दामाद ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने पहले उन्हें लोहे की रॉड से पीटा और फिर दीवार पर सिर पटक पटक कर मारने लगा। उसने गले में रस्सी डालकर खींचकर उनको मारने का प्रयास किया। किसी तरह से वह मौके से अपनी जान बचाकर भागी। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि सास ने दामाद को सनकी किस्म का व्यक्ति बताया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संपत्ति को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES