Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि के...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व असत्य से सत्य की ओर ले जाने की राह भी प्रशस्त करता है।

वहीं  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं माँ पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES