Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडअफवाह फैलाने वालों पर भी नकल अध्यादेश के तहत होगी कारवाई- सीएम...

अफवाह फैलाने वालों पर भी नकल अध्यादेश के तहत होगी कारवाई- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी नकल अध्यादेश के तहत कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पटवारी भर्ती परीक्षा को संदेहास्पद बनाने के भरसक प्रयास किए। सोमवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा में एक लाख तीन हजार छात्र-छात्राओं, बेटी-बेटियों और भाई-बहिनों ने भाग लिया है। मैं सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। लोक सेवा आयोग और जिला प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इतने सारे संदेहों के बीच में और तमाम प्रकार की मनगढ़ंत चीजें उछाले जाने के बावजूद परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा न हो, इसके लिए कुछ लोगों की तरफ से हर प्रकार का जाल बुना गया। माहौल को खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होकर ऐसे तत्वों को मंसूबों पर नापाक किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फिर विश्वास दिलाया कि जो नकल अध्यादेश राज्य में लागू हुआ है उसके तहत सारी प्रतियोगी परीक्षाएं निष्पक्ष और नकल विहीन होंगी। अब पूरी तरह से योग्य छात्र-छात्राओं को जगह मिलने वाली है। जो भ्रामक खबर फैला रहे हैं, उनके विरुद्ध कारवाई की जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES