Saturday, September 5, 2026
Homeउत्तराखंडएक सीएम ऐसा भी, जो गाँवो के विकास के लिए नाप रहा...

एक सीएम ऐसा भी, जो गाँवो के विकास के लिए नाप रहा गाँव की पगडंडी, ग्रामीणों के सुझाव से लिखी जा रही है स्मार्ट विलेज की पटकथा

पौड़ी चन्दोला राँई गाँव पहुँचे सीएम धामी, कैसे हो गाँवों का औऱ बेहत्तर विकास जानी लोगों की राय

प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

गांव वासियों से की मुलाकात।

पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर योग एवं ध्यान भी किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES