Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedआप पार्टी ने किया सदन से वॉकआउट, सरकार पर लगाया अदानी मुद्दे...

आप पार्टी ने किया सदन से वॉकआउट, सरकार पर लगाया अदानी मुद्दे को रोकने का आरोप

नई दिल्ली। अदानी विवाद पर राज्यसभा सभापति ने निलंबन नोटिस किया खारिज। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और भारत राष्ट्र समिति के केशव राव द्वारा नियम 267 के तहत दिए गए निलंबन नोटिस को खारिज कर दिया, जिसके बाद आप पार्टी ने सदन से वॉकआउट किया। संजय सिंह ने कहा कि सभी नोटिस खारिज कर दिए गए और आरोप लगाया कि सरकार अदानी मुद्दे पर चर्चा को रोक रही है।

उन्होंने नियम 267 के तहत कामकाज ठप करने की मांग की थी, लेकिन अध्यक्ष ने नोटिस को खारिज कर दिया, जिसके बाद आप ने वाकआउट किया। नोटिस में कहा गया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अदानी समूह मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एलआईसी को घाटा हुआ है।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने अदानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बैठे हुए थे। खडग़े ने कहा, अदानी विवाद की संयुक्त संसदीय समिति की जांच होनी चाहिए, जब सरकार को किसी बात का डर नहीं है तो जेपीसी का गठन करें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES