Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखंडपीसीएस मुख्य परीक्षा में शंकाएं होने के बावजूद भी जल्दबाजी में कराई...

पीसीएस मुख्य परीक्षा में शंकाएं होने के बावजूद भी जल्दबाजी में कराई जा रही परीक्षा- करन माहरा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पीसीएस मुख्य परीक्षा को लेकर सरकार और राज्य लोक सेवा आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर शंकाएं होने के बावजूद जल्दबाजी में इसे कराया जा रहा है। इस परीक्षा के पाठ्यक्रम तय करने से लेकर विभिन्न स्तर पर गिरफ्तार किए गए अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के हस्ताक्षर हैं।

बगैर जांच के परीक्षा आयोजित कर किन व्यक्तियों को लाभ पहुचाने की कोशिश की जा रही है, सरकार को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने खनन विभाग के निदेशक पर करीबी व्यक्ति को नियम विरुद्ध स्टोन क्रशर स्वीकृत कराने का आरोप भी लगाया। माहरा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES