Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखंडजोशीमठ में हुआ हादसा, माउंट व्यू और मलारी होटल को तोड़ने के...

जोशीमठ में हुआ हादसा, माउंट व्यू और मलारी होटल को तोड़ने के कार्य में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक

जोशीमठ। माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ने में लगा एक मजदूर गिर गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बहुत नाजुक है।

भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आने से तोड़े जा रहे दो होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त की जा चुकी हैं जिससे दोनों होटल बदरीनाथ हाईवे के बराबर पर आ गए हैं। ध्वस्तीकरण पूरा करने में अभी और समय लग सकता है। दरारें आने से असुरक्षित हो गए होटल माउंट व्यू और मलारी इन को 12 जनवरी से तोड़ने का काम शुरू किया गया था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES