Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedउत्तर कोरिया ने देश की संवेदनशील जानकारियों की रक्षा के लिए बनाया...

उत्तर कोरिया ने देश की संवेदनशील जानकारियों की रक्षा के लिए बनाया कानून

सियोल। उत्तर कोरिया ने आंतरिक अनुशासन को कड़ा करने के प्रयासों के बीच देश की संवेदनशील जाननकारियों की रक्षा करने के उद्देश्य से एक नया कानून बनाया है। प्योंगयांग के राज्य मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्योंगयांग में सुप्रीम पीपुल्स असेंबली (एसपीए) की स्थायी समिति की पूर्ण बैठक में कानून को अपनाया गया।

केसीएनए ने कहा कि कानून का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी देने और देश के विकास में व्यवस्था स्थापित करना है।
पर्यवेक्षकों ने कहा कि लंबी आर्थिक चुनौतियों के बीच कानून राज्य के नियंत्रण और अनुशासन को कड़ा करने के उद्देश्य से प्रतीत होता है। दक्षिण कोरिया का एकीकरण मंत्रालय इस कदम को किम जोंग-उन शासन के अपने समग्र सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है। गौरतलब है कि एसपीए उत्तर कोरिया के सत्ता का सर्वोच्च अंग है। यह सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के फैसलों पर मुहर लगाता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES