Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तराखंडआज सुबह भूकंप के झटकों से डोल उठी उत्‍तराखंड के सीमांत जिले...

आज सुबह भूकंप के झटकों से डोल उठी उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती, 3.8 मैग्नीट्यूट मापी गई भूकंप की तीव्रता

पिथौरागढ़। रविवार सुबह उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी। सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विगत 12 जनवरी को उत्‍तरकाशी जिले में भूकंप में झटके महसूस किए गए थे। देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी। दिसंबर माह में भी उत्‍तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 18 दिसबंर को उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES