Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून के छिद्दरवाला में ओणेश्वर मंदिर के पास नदी में डूबा युवक,...

देहरादून के छिद्दरवाला में ओणेश्वर मंदिर के पास नदी में डूबा युवक, SDRF ने किया रिकवर

देहरादून।  SDRF टीम को सूचित किया गया था कि छिद्दरवाला में एक युवक ओणेश्वर मंदिर के पास नहाते समय सोंग नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने 04 दोस्तों के साथ नदी में घूमने आए थे, जोकि लालतप्पड़ स्थित गुडविल कंपनी में काम करते थे। नहाते समय युवक का संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

SDRF फ्लड टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया। जिसके बाद आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा डूबे हुए युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:-
आफताब पुत्र गुडडू , उम्र – 19 ग्राम सांडी, तहसील कथना, हरदोई, उत्तरप्रदेश।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES