Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी 6 फरवरी को लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी 6 फरवरी को लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोडिय़ों में से एक हैं। हाल ही में दोनों नए साल का जश्न मनाकर दुबई से लौटे हैं। कई दिनों से सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर अटकलें चल रही हैं। चर्चा है कि दोनों फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स आती रहती हैं।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक रूप से अब तक कोई घोषणा नहीं की है। पिछले साल से ही कपल की शादी चर्चा में है। हालांकि, अब दोनों की शादी को लेकर तैयारियां शुरू होने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इसके पहले धूमधाम से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ में होने की बात सामने आई थी। हालांकि, अब जानकारी है कि दोनों फरवरी में जैसलमेर के एक महल में शादी करेंगे। सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर में जैसलमेर पैलेस होटल में शादी रचाएंगे। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी यानी कि हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम भी इसी वेन्यू पर होंगे। शादी से पहले होटल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। समारोह से पहले सुरक्षकर्मी और बॉडीगार्ड्स वेन्यू पर भेजे जाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो जैसलमेर में दोनों की ग्रैंड वेडिंग होगी। 4 और 5 फरवरी को संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्में होंगी। इसके बाद 6 को शादी होगी। चर्चा है कि शादी की रस्में पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों से होगी। सिद्धार्थ पंजाबी परिवार से आते हैं वहीं कियारा मुंबई की सिंधी परिवार की हैं। शादी के बाद दोनों फिल्म जगत के साथियों के लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।

दोनों अपने बेहद करीब लोगों के बीच ही शादी की रस्में पूरी करेंगे। शादी में दोनों का परिवार मौजूद होगा। फिल्म जगत के लोगों के बात करें तो दोनों ने अपने करीबी लोगों को यहां आमंत्रित किया है। फिल्मी मेहमानों में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और अश्विनी यार्डी का नाम शामिल है। वहीं रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ जैसे सितारे भी शादी में शामिल हो सकते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था। कहा जाता है कि इस के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद कॉफी विद करण में दोनों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। दोनों अवॉर्ड फंक्शन से लेकर फिल्मी पार्टियों में अकसर साथ नजर आते हैं। दोनों की विदेश यात्रा की तस्वीरें, एयरपोर्ट लुक और शॉपिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार सामने आ चुकी हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES