Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसुल्तानपुरी मामले में मृतका की सहेली ने पुलिस को दिए बयान में...

सुल्तानपुरी मामले में मृतका की सहेली ने पुलिस को दिए बयान में किया बड़ा खुलासा, इस बात के डर से नहीं कर पाई वह अपनी सहेली की मदद

दिल्ली- एनसीआर। सुल्तानपुरी मामले में मृतका की सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि कार से टकराने से पहले उनकी स्कूटी ट्रक से टकराते टकराते बची थी। उसने दावा किया कि घटना के समय मृतका ने काफी शराब पी रखी थी। वह होश में नहीं थी। घर आने के दौरान वह स्कूटी चला रही थी। उसने बताया कि ट्रक से टकराने के दौरान किसी तरह से हादसे को टाल दिया था।सहेली की मानें तो घटना के समय कार सामने से आ रही थी और सामने से टक्कर होने के बाद मृतका कार के नीचे फंस गई। उसे चोट नहीं लगी थी। कार पर काला शीशा चढ़ा हुआ था। वह कार के अंदर कुछ देख नहीं पाई। अपने बयान में उसने दावा किया कि कार में कोई संगीत नहीं बज रहा था। आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि उनकी गाड़ी के नीचे एक लड़की फंस गई है।

उसने बताया कि कार चालक ने जानबूझकर स्कूटी में टक्कर मारी थी।पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने बताया कि घटना के बाद वह काफी डर गई थी और उसे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसे इस बात का डर था कि इस मामले में वह फंस न जाए। इस डर से वह अपनी सहेली की मदद नहीं कर पाई। उस समय उसे ठीक लगा कि वह अपने घर चली जाए। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी नानी और मां को घटना के बारे में बताया था। गाड़ी में बैठे आरोपियों ने जान बूझकर उसकी सहेली को इतने किलोमीटर तक घसीटा।

उसने बताया कि मृतका से 15 दिन पहले ही उसकी दोस्ती हुई थी। मेलजोल बढ़ने पर उसने 31 दिसंबर की रात उसके साथ पार्टी में जाने का फैसला किया था। उस पार्टी में आने वाले लोगों में सिर्फ मृतका को पहचानती थी। पार्टी के दौरान मृतका की अपने पुरुष मित्र के साथ किसी बात पर लड़ाई हो गई थी, उससे नाराज होने के बाद उसने तुरंत वहां से घर निकलने का फैसला किया था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES