Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedफ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ब्लेज मटुइदी ने फुटबाल...

फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ब्लेज मटुइदी ने फुटबाल से संन्यास लिया

पेरिस । फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे ब्लेज मटुइदी ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। पैंतीस वर्षीय मटुइदी 2018 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम के सदस्य थे।
उन्होंने फ्रांस की तरफ से 84 मैच खेले। इस मिडफील्डर ने राष्ट्रीय टीम की तरफ से अपना आखिरी मैच तीन साल पहले खेला था।

मटुइदी ने ट्विटर पर लिखा, फुटबॉल, मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं। फुटबॉल तुमने मुझे बहुत कुछ दिया लेकिन अब अलविदा कहने का समय आ गया है। मैंने अपने सपने को जिया।’’ उनके रहते हुए पेरिस सेंट जर्मेन ने चार बार फ्रेंच लीग का खिताब जीता। मटुइदी की मौजूदगी में इटली के युवेंटस ने लगातार तीन बार खिताब जीते।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES