Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडकोचिंग से घर लौट रही छात्रा को जबरन रास्ते में रोककर की...

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को जबरन रास्ते में रोककर की छेड़खानी की हरकत

रुड़की। एक युवक ने कोचिंग से लौट रही छात्रा को रास्ते में जबरन रोक लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के परिचितों से भी युवक ने हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

शामली (उत्तरप्रदेश) निवासी एक युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रुड़की में रह रही है। बृहस्पतिवार देर शाम वह कोचिंग से लौट रही थी। गणेश चौक के अंधेरी जगह पर एक युवक पीछे से आया और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने अपने कुछ परिचितों को फोन किया। इसके बाद युवक शराब की दुकान में छिप गया।

जब परिचितों ने युवक को दुकान से बाहर निकालकर पूछताछ की तो वह मारपीट करने लगा। इससे मौके पर जमकर हंगामा हो गया। इस बीच युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की पहचान कर ली गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी युवक जाहिद निवासी तेलीवाला, कोतवाली गंगनहर रुड़की पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES